एकलव्य विद्यालय पथर्रीडीह में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, "जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव" हुईं शामिल

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- विकासखंड नगरी के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह (कुकरेल) में 27 से 29 अक्टूबर 2026 तक आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थी हिस्सा लेकर विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।शुभारंभ समारोह में सिहावा विधायक अंबिका मरकाम तथा जनपद पंचायत धमतरी की अध्यक्ष एवं एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना नगरी की अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव शामिल हुईं। इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


           कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंगिरा ध्रुव ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेल में जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना, मेहनत और निरंतर अभ्यास है। उन्होंने प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा निखारने और विद्यालय, परिवार, समाज तथा प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि जनजातीय अंचलों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। विद्यार्थियों को उचित अवसर और मार्गदर्शन मिले तो वे खेल सहित हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जनजातीय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल एवं अन्य गतिविधियों में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्रदान कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रकला नेताम, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के प्राचार्य नीरज त्यागी, सहायक आयुक्त विमल साहू सहित विद्यालय के शिक्षकगण और खेल विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top