विकासखंड स्तरीय पश्चिम भारत विज्ञान मेला संपन्न, नन्हे वैज्ञानिकों ने दिखाई नवाचार की प्रतिभा

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरमुड़िया में विकासखंड स्तरीय पश्चिम भारत विज्ञान मेले का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। मेले में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं ने विज्ञान मॉडल, विज्ञान नाटिका, प्रश्न मंच, शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) और विज्ञान संगोष्ठी जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार के माध्यम से दैनिक जीवन की समस्याओं के समाधान प्रस्तुत किए।विज्ञान मेले में 50 प्रतिभागियों ने विज्ञान मॉडल, शिक्षण अधिगम सामग्री और प्रश्न मंच सहित विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने विज्ञान के प्रति उनकी जिज्ञासा, समझ और प्रयोगात्मक दृष्टिकोण को प्रदर्शित किया।


अतिथियों ने किया मॉडलों का अवलोकन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेश बैस रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रतिभा ध्रुव, सी.के. साहू तथा संस्था की प्रभारी प्राचार्य निधि सोनी उपस्थित रहीं। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडलों का अवलोकन किया और उनकी रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयोग करने, नई तकनीकों को समझने और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों का चयन


विज्ञान मेले की विभिन्न विधाओं में चयनित प्रतिभागियों में व्यक्तिगत प्रोजेक्ट के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कातलबोड़ की चंचल, कोर्रा के नितिन तथा चरमुड़िया की चंचल राजपूत शामिल रहीं। टीम प्रोजेक्ट में माध्यमिक विद्यालय मरोद की भूमिका और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंदरौद की जिज्ञासु सियारी साहू का चयन हुआ।विज्ञान नाटिका में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी कला के योगेन्द्र कुमार एवं उनकी टीम ने सहभागिता दर्ज की। विज्ञान मंच एवं क्लब की विधा में मंदरौद की दीपाली साहू व डाली साहू, कातलबोड़ की नीलिमा यादव व धर्मेन्द्र कुमार यादव तथा बगदेही के यतीश प्रांजल चयनित प्रतिभागियों में शामिल रहे। विज्ञान संगोष्ठी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगदेही के व्याख्याता नागेश्वर साहू ने भाग लिया।


शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) की विधा में कविता सिन्हा, शालिनी नेताम एवं संजय साहू ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। वहीं बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में अभिनंदन साहू, पीहूल यादव, गुरजीत, खेमचंद देवांगन, देवेश कुमार, पूनम, अमीषा, दुर्गेश्वरी, मयंक देवांगन, उपासना, स्वाति, याशिका, वाणी अडिल, लव कुमार, कान्हा कुमार, केवल कुमार, हिमांशु यादव, भावना यादव तथा हिमांशु लहरे ने अपने विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए।


शिक्षकों के सहयोग से सफल आयोजन


विज्ञान मेले के सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन में हुमन साहू, राजेश पाण्डेय, प्रकाश चंद्राकर, लोचन चंद्राकर, अनामिका चंद्राकर, रितु शर्मा, रोहिणी, भीषम साहू, नीरज शुक्ला, जयंत, रामकृष्ण सिन्हा, संकुल समन्वयक पी.सी. सेन, योगेन्द्र चंद्राकर, युगल साहू तथा एन.आर. साहू का विशेष योगदान रहा। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, नवाचार को प्रोत्साहित करना और विज्ञान के व्यावहारिक उपयोग के प्रति रुचि बढ़ाना रहा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top