ग्राम देवरी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया विजयादशमी पर्व

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- ग्राम देवरी में जय स्तंभ चौक के पास नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा विजयादशमी पर्व के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम का आनंद उठाया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत देवरी के सरपंच महेश चंद्राकर, उपसरपंच ओमप्रकाश सिन्हा सहित पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ विजयादशमी पर्व मनाया।


          इस आयोजन को सफल बनाने में नव दुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का योगदान रहा। इनमें नारद साहू, रोहित मार्कंडेय, सत्यवान साहू, ठाकुर प्रसाद साहू, हजारी राम साहू, घना राम कोसरे, नरेंद्र कुमार मनोग्रे, हरिशंकर साहू, मनीष चतुर्वेदी एवं राजकरण बारले सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top