छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शुक्रवार, 23अक्टूबर को धमतरी कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में धमतरी विधायक ओंकार साहू शामिल हुए। इस दौरान जिले में संचालित केंद्रीय योजनाओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।बैठक में कलेक्टर अविनाश मिश्रा सहित जिले के विभिन्न जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पात्र हितग्राहियों तक समय पर लाभ पहुंचाने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया गया।
समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर शासकीय योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। साथ ही विकास कार्यों की प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं के निराकरण को लेकर संबंधित अधिकारियों से विचार-विमर्श किया गया।बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मिशन और ‘एआई संगवारी’ जैसी तकनीकी पहलों पर भी चर्चा की गई। एआई आधारित सुविधाओं के माध्यम से शासकीय सेवाओं को सरल, सुगम और प्रभावी बनाने तथा आम नागरिकों तक सेवाओं की पहुंच बेहतर करने की संभावनाओं पर जोर दिया गया।
विधायक ओंकार साहू ने जिले के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर बैठक में सहभागिता की। दिशा समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं की निगरानी करना, उनके क्रियान्वयन की समीक्षा करना और संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना है।बैठक में सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, नगर निगम महापौर रामू रोहरा, कलेक्टर अविनाश मिश्रा सहित जनपद पंचायतों एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


