धमतरी:- ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल एवं जल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में ग्राम पंचायत लीलर को 15वें वित्त आयोग की राशि से पानी टैंकर की सौगात मिली है। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंगिरा ध्रुव की पहल पर उपलब्ध कराए गए इस टैंकर से ग्राम पंचायत लीलर के साथ उसके आश्रित ग्राम जोगीडीह और बागोड़ार के ग्रामीणों को भी लाभ मिलेगा।पानी टैंकर के माध्यम से जरूरत के समय विभिन्न वार्डों एवं मोहल्लों तक पानी पहुंचाने में सुविधा होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में जल परिवहन की व्यवस्था मजबूत होगी और आवश्यकता पड़ने पर पेयजल आपूर्ति में भी मदद मिलेगी।इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंगिरा ध्रुव ने कहा कि जनसेवा, जनसुविधा और ग्राम विकास ही हमारा संकल्प है। ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना प्राथमिकता है। पानी टैंकर उपलब्ध कराने की पहल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे ग्रामीणों को जरूरत के समय राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता ध्रुव, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती राजकुमारी नेताम, उपसरपंच दीपक सिन्हा, बुधेश्वर कंवर, भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी धर्मराज सिन्हा, पंच कमीन बाई नागरची, सुनीति रजक, प्रेमा बाई, नर्मदा मंडावी, दिलेश्वरी, हेमूराम, देवचरण सिन्हा, तीज राम, सखा राम, हेमलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।पानी टैंकर की उपलब्धता से ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। इस पहल को गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीणों की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


