ग्राम रावा में जस झांकी कार्यक्रम में शामिल हुईं जनपद पंचायत अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु

Pradeep Ganjeer
0



छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर ग्राम रावा में नव जागृति दुर्गा उत्सव समिति द्वारा जस झांकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में जनपद पंचायत अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने माता रानी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।कार्यक्रम में प्रस्तुत मनमोहक एवं भक्तिमय जस झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। माता की भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं से पूरा वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया। आयोजन के दौरान धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का विशेष माहौल देखने को मिला।

         इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने कहा कि नवरात्रि जैसे धार्मिक पर्व हमारी आस्था और संस्कृति के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं को सहेजने के साथ ही समाज में श्रद्धा, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से नई पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।ग्राम रावा में आयोजित इस कार्यक्रम ने ग्रामीणों को भक्ति और संस्कृति के रंग में रंग दिया। नव जागृति दुर्गा उत्सव समिति की इस पहल की सराहना की गई।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top