छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- शारदीय नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर धमतरी शहर के सदर वार्ड एवं रिसाईपारा वार्ड में आयोजित विशाल भंडारे में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं एवं उपस्थित जनों को महाप्रसादी परोसकर सेवा-भावना का परिचय दिया तथा समस्त क्षेत्रवासियों को शारदीय नवरात्र पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नवरात्र के अवसर पर आयोजित भंडारे में भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने माता रानी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। इस धार्मिक आयोजन में श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू ने सहभागिता करते हुए श्रद्धालुओं के साथ आत्मीयता से मुलाकात की और महाप्रसादी वितरण में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि नवरात्र का पर्व मां दुर्गा की आराधना, शक्ति की उपासना और सद्कर्मों के प्रति समर्पण का प्रतीक है, ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, सेवा और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करते हैं।
श्रीमती साहू ने नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं देते हुए माता रानी से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से लोगों को एक-दूसरे के साथ जुड़ने, सहयोग करने और समाज में सकारात्मक वातावरण निर्मित करने का अवसर मिलता है। भंडारे में श्रद्धालुओं को महाप्रसादी परोसना भी सेवा और समर्पण की भावना को अभिव्यक्त करता है। सदर वार्ड एवं रिसाईपारा वार्ड में आयोजित भंडारे में महाप्रसादी के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सेवा-भावना का संदेश भी सामने आया। नवरात्र के पावन अवसर पर उन्होंने मां दुर्गा से समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय भविष्य की प्रार्थना की। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती बिथिका विश्वास, जिला महामंत्री महेंद्र पंडित, पार्षद निलेश लुनिया, हेमन्त बंजारे, प्रदेश भाजयुमो जय हिन्दुजा, महिला मोर्चा कविता साहू, जिला भाजयुमो दौलत वाधवानी, मनीष अशवानी उपस्थित रहे।


