5 policemen and 2 health workers arrested with tiger skin: बाघ की खाल के साथ 5 पुलिसकर्मी और 2 स्वास्थ्यकर्मी गिरफ्तार

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

छत्तीसगढ़  l  जगदलपुर में वन विभाग और बस्तर पुलिस ने संयुक्त आपरेशन चलाकर वन्य जीव तस्करों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार तड़के 5 पुलिसकर्मियों सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि थाना प्रभारी और एक SI फरार बताए जा रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों से बाघ की एक खाल बरामद हुई है। 

जानकारी के मुताबिक, वन्य जीव तस्करी की सूचना पर CCF मोहम्मद शाहिद और बस्तर IG ने गुरुवार देर रात संयुक्त रूप से आॅपरेशन लान्च किया। इसके बाद टीमें तड़के आरोपियों को पकड़ने में कामयाब हो सकीं। बताया जा रहा है कि आरोपी बीजापुर से खाल लेकर जा रहे थे। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार पुलिस अफसरों की भी तलाश जारी है।


पकड़े गए आरोपियों में पुलिसकर्मी और स्वास्थ्यकर्मी शामिल..

पकड़े गए आरोपियों में पुलिसकर्मी दंतेवाड़ा निवासी हरप्रसाद गावड़े व सुरेंद्र कुमार देवांगन, बीजापुर निवासी बाबूलाल मज्जी व अरुण मोडियम और जगदलपुर निवासी भोजराम ठाकुर, स्वास्थ्य कर्मी बीजापुर निवासी पवन कुमार नक्का व राकेश ऐमला और एक बीजापुर निवासी अनिल नक्का शामिल है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top