पुलिसकर्मी के खिलाफ, महिला ने लगाए गंभीर आरोप

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज


रायपुर  l जेल से छुड़ाने के नाम पर गिरोह काम कर रहा है। इसमें पुलिसकर्मी ने एक महिला से छह लाख रुपये हड़प लिए। अब डीजीपी डीएम अवस्थी से पूरे मामले की शिकायत की गई है। 

पीडि़त महिला दुर्ग जिले के धमधा की है। उनके परिवार का एक सदस्य बलवा के मामले में जेल में बंद है। उसे जेल से छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मी ने छह लाख रुपये ले लिए हैं। पीडि़ता बिसो बाई ने बताया कि उसके पति दशरथ भारती और दो बेटे बलवा के एक मामले में जेल में बंद हैं। 

इस मामले में दुर्ग जिला एवं सत्र न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा हुई है। हाईकोर्ट में जमानत के लिए उनके परिवार के एक रिश्तेदार पारस बेहरा व रजनी बेहरा ने बिलासपुर निवासी से मिलवाया और हाई कोर्ट से जमानत दिलाने का वादा किया।

 पारस बेहरा सारंगगढ़ थाना में बतौर आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। भारती ने बताया कि पारस ने कुलदीप पांडेय नाम के एक व्यक्ति से मुलाकात कराई, जिसने खुद को वकील बताया और जमानत कराने के बदले छह लाख रुपये लिए। पीडि़ता ने इसकी शिकायत डीजीपी से की है।


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top