शिक्षक के 514 पदों पर निकली बंपर भर्ती,

Pradeep Ganjeer
0

छ



 छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

राजधनी रायपुर। भारत सरकार के जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने प्रिंसिपल और टीजीटी-पीजीटी शिक्षकों के 3479 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. यह भर्ती 17 राज्यों में स्थित एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों के लिए हो रही हैं. अभ्यर्थी एक अप्रैल से जनजातीय मामलों के मंत्रालय की वेबसाइट tribal.nic.in पर विजिट करके ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा. जिसका आयोजन जून के पहले सप्ताह में किया जाएगा. प्रिंसिपल और शिक्षक पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है.

मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इसके लिए आवेदन प्रक्रिया अगले महीने की पहली तारीख से प्रारंभ होगी. इससे ईएमआरएस में गुणवत्ता सम्पन्न मानव संसाधन तैनात किया जा सकेगा और शैक्षिक मानकों में सुधार होगा. प्राचार्य, उप-प्राचार्य ,पीजीटी तथा टीजीटी के पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीयकृत कम्प्यूटर आधारित परीक्षा होगी. उसके बाद संबंधित राज्यों द्वारा साक्षात्कार (टीजीटी को छोड़कर) लिया जाएगा. नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि- 26 मार्च 2021

आवेदन की शुरुआत- 01 अप्रैल 2021 आवेदन की अंतिम तिथि- 30

अप्रैल 2021 

परीक्षा तिथि- जून के पहले सप्ताह में पदों का विवरण

 कुल पद- 3479

 प्रिंसिपल के पद- 175

 वाइस प्रिंसिपल - 116 

पीजीटी शिक्षक- 1244 

टीजीटी शिक्षक- 1944 


इन प्रदेशों में होनी हैं भर्ती आंध्र प्रदेश- 117 पद, छत्तीसगढ़- 514, गुजरात- 161, हिमाचल प्रदेश- 08, झारखंड-208, जम्मू-कश्मीर-14, मध्य प्रदेश-1279, महाराष्ट्र-216, मणिपुर-40, मिजोरम-10, ओडिशा-144, राजस्थान- 316, सिक्किम- 44, तेलंगाना- 262, त्रिपुरा- 58, उत्तर प्रदेश- 79, उत्तराखंड-09.




Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top