आरक्षक सस्पेंड, ढाबा संचालक से पैसे वसूली करते वीडियो वायरल

Pradeep Ganjeer
0


 छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

छत्तीसगढ़। बिलासपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने ढाबा संचालक से वसूली करने वाले आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. आरक्षक को पुलिस लाइन में अटैच किया गया है. 

वसूली के दौरान का ऑडियो वायरल हुआ था. जानकारी के अनुसार, थाना हिर्री में पदस्थ आरक्षक बलराम विश्वकर्मा थाना क्षेत्र में स्थित ढाबा संचालक से पैसे की वसूली कर रहा था.

 इस बात की शिकायत मिलने के बाद जांच में पुष्टि होने पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए पुलिस लाइन में अटैच कर दिया है.


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top