विधायक ..अरुण वोरा कोरोना पॉजिटिव

Pradeep Ganjeer
0


 छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

दुर्ग l विधायक अरुण वोरा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. लक्षण दिखने पर उन्होंने अपना रैपिड टेस्ट करवाया, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है

. बुधवार को अपने ऑफिशियर ट्विटर हैंडल से उन्होंने ये जानकारी साझा कर कोरोना पॉजिटव होने की पुष्टि की. दो पहले 1 मार्च को बजट पेश होने से पहले वे विधानसभा में सीएम भूपेश बघेल के साथ नजर आए थे.

 अरुण वोरा ने कुछ दिन से उनके सम्पर्क में रहे सभी लोगों को सतर्क रहने और लक्षण दिखने पर जांच कराने की सलाह दी है. 

अरुण वोरा कांग्रेस दिवंगत दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा के बेटे हैं. साथ ही लगातार दूसरी बार वे दुर्ग से विधायक हैं.


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top