पुलिस अफसर ने पत्नी को बेरहमी से पीटा...महिला आरक्षक

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

इंदौर l महिला सिपाही के प्रेम में पागल एक उपनिरीक्षक (SI) पत्नी की धुनाई कर रहा था। लोगों से देखा नहीं गया और SI को धो डाला। मौके पर पुलिस भी बुला ली। SI साहब पहले इधर-उधर मुंह छुपाते रहे। हालांकि अब तक मामला बड़े अधिकारियों के कानों तक पहुंच गया और जांच बैठा दी गई। एसआइ का नाम नरेंद्र अमकरे हैं और वो मल्हारगंज थाना में पदस्थ हैं। 

नरेंद्र की पत्नी उज्जैन के देवास रोड स्थित सनराइज सिटी में रहती है। वह तीन दिन से पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। कालोनी में रहने वाले लोगों ने पहले तो एसआइ को समझाया लेकिन नरेंद्र वर्दी का रौब झाड़ने लगा। मोहल्ले वालों ने डायल-100 पर काल किया लेकिन नरेंद्र ने हवलदार को डरा कर भगा दिया।

नरेंद्र की पत्नी ने थाने में भी शिकायत की है। उसका आरोप है कि नरेंद्र महिला सिपाही के प्रेम में पागल है। उसके चक्कर में वह मेरे साथ मारपीट करता है। मामले में नागझिरी थाना पुलिस ने मल्हारगंज थाना टीआइ प्रीतम सिंह और एएसपी प्रशांत चौबे को भी काल कर घटना बता दी है। 

टीआइ के मुताबिक नरेंद्र दो दिन की छुट्टी लेकर गया था लेकिन फिर भी वर्दी में रंगदारी कर रहा था। नरेंद्र और सिपाही के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की खूब चर्चा है। नरेंद्र पहले द्वारकापुरी थाने में था। दोनों का इसी थाने से प्रेम परवान चढ़ा। 

एक बार नरेंद्र की पत्नी थाने पहुंच गई तो नरेंद्र को मुंह छुपा कर भागना पड़ा। इसके बाद अधिकारियों ने दोनों के थाने बदलकर अलग-अलग कर दिया।



Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top