छत्तीसगढ़, कालेज के छात्र-छात्राएं घ्यान दें परीक्षाओं को लेकर वायरल हुआ फर्जी लेटर

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज 

रायपुर। रविशंकर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को लेकर एक फर्जी लेटर वायरल किया जा है, जबकि परीक्षाओं को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है, 

कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। बता दें कि पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सेमेस्टर परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। 

मामलें में विवि प्रबंधन ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग से निर्देश मिलने के बाद वर्तमान में आयोजित परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा अब ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी और इसके लिए अलग से एडवायजरी जारी की जाएगी।

 उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर आगामी निर्देश तक छात्रों की परीक्षा स्थगित की गई है। परीक्षा आयोजन के संबंध में नई गाइड लाइन जल्द जारी की जाएगी। 

इस संबंध में PRSU के प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी डॉ सुपर्ण सेन गुप्ता ने जानकारी दी है l

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top