बंगाल में चौथे चरण की 44 सीटों पर वोटिंग शुरू

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

पश्चिम बंगाल । आज चौथे चरण का चुनाव हो रहा है. पांच जिलों की 44 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इस चरण में राज्य की कई हाई प्रोफाइल हस्तियां मैदान में हैं, 

जिनकी किस्मत ईवीएम में कैद होगी, प्रधानमंत्री मोदी ने मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में वोट डालने का आग्रह किया है. उन्होंने युवा और महिला मतदाताओं से बड़ी संख्या में अपना वोट डालने का अनुरोध किया है.

बंगाल में चुंचुरा से बीजेपी उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी चौथे चरण का मतदान शुरू होने से पहले एक मंदिर में प्रार्थना करने पहुंची. लॉकेट चटर्जी दो साल पहले 2019 के आम चुनाव में हुगली लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी.

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top