बदला मौसम, राजधानी समेत इन जिलों में हो सकती है बारिश …

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

राजधानी रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव आया है. मौसम विभाग ने बताया की प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा चलने के साथ ब्रजपात और ओला वृष्टि की संभावनाएं हैं.

इन जिलों में हो हो सकती है बारिश मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के 10 जिलों में इसका असर रहेगा. दरअसल मौसम विभाग के मुताबिक 

प्रदेश की राजधानी रायपुर सहित कोरिया, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, बलौदाबाजार और महासमुंद जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश तेज हवा चलने, 

ओला वृष्टि और वज्रपात होने की अधिक संभावनाएं हैं. हालांकि इस तरह से हो रही बारिश से फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है.

बता दें कि पिछले दिन प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं और गरज- चमक के साथ कहीं तेज बारिश तो कहीं कम बारिश हुई थी. आठ अप्रैल को शाम सात बजे का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा. दिन में दिन का तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास था.

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top