छत्तीसगढ़: वैक्सीन लगवाकर खुद के परिवार और समाज को करें सुरक्षित..

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज । 

राजधानी रायपुर। उत्कल समाज की महिला महामंच पखवाड़ेभर से उत्कल बस्तियों में जा कर कोरोना महामारी से बचाव के उपाय जनजागरूकता के साथ साथ कोरोना वेक्सिनेशन की भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास कर रही हैं और लोगों को वैक्सिन लगवाने प्रेरित कर रही हैं। गुरुवार को उत्कल समाज की प्रदेश अध्यक्ष सावित्री जगत के नेतृत्व में समाज की महिलाएं कोविड 19 गाइडलाइन का पालन करते हुए तीन तीन महिलाओं का ग्रुप बना कर उत्कल बस्तियों में पहुंची और स्वजातीय बंधुओं को विशेष रूप से उत्कल समाज की महिलाओं को ना सिर्फ वैक्सिनेशन के लिए प्रेरित किया बल्कि अपने साथ वैक्सिनेशन सेंटर ले जा कर उनका पंजीयन करवाया और उन्हें वैक्सीन लगवाया। महिला मंच की महिलाओं ने 9 अप्रैल से राजधानी में लगने वाले लॉकडाउन को लेकर भी बस्तियों में सरकार और प्रशासन का सहयोग करने व लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया।

इस दौरान सावित्री जगत ने कहा की हम उत्कल बस्तियों में जा कर लोगों को कोरोना से बचाव के उपाय 2 गज की दूरी मास्क हैं जरूरी, बार बार हाथ साबुन से धोने या सेनेटाइजर से हाथ साफ करने और वैक्सिनेशन को लेकर जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वैक्सीन को लेकर लोगों के बीच कुछ भ्रांतियां हैं कुछ लोग बेवजह डर रहे थे उन्हें हमने समझाया और वैक्सीन लगाने प्रेरित किया जिसके सकारात्मक परिणाम के रूप में बस्ती की महिलाओं ने वैक्सीन लगवाने सहमती दी और कुछ महिलाओं ने हमारे साथ जा कर पंजीयन भी करवाया और वैक्सीन लगवाया। 

उत्कल समाज प्रदेश महिला महामंच की प्रदेश अध्यक्ष सावित्री जगत ने कहा कि कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में महिला महामंच सरकार के साथ है और अपने स्तर पर सरकार की मदद करता रहेगा। उन्होंने राजधानी में शुक्रवार से लगने वाले लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने की भी अपील उत्कल बंधुओं से की है साथ ही कोरोना गाइडलाईन का पालन करने और सावधानी ही बचाव हैं को मूल मंत्र मानते हुए मास्क और सेनेटाइजर को अपना अभिमान मानते हुए मेरा मास्क मेरा सेनेटाइजर मेरा अभिमान मंत्र को समाज के घर घर तक पहुंचाने एवं वैक्सिनेशन में उत्कल समाज बड चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाये और शीघ्र अतिशीघ्र वैक्सिनेशन की कैटिगिरी में आने वाले एक एक उत्कल बंधु वैक्सीन लगवा कर खुद को अपने परिवार को और उत्कल समाज को सुरक्षित करने की दिशा में आगे बढ़े। इस अवसर पर हेमा सागर सपना महानंद मीनाक्षी महानंद मीरा बाग उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top