बड़ी खबर, नक्सलियों ने मितानिन मास्टर ट्रेनर सहित तीन महिलाओं अपहरण

Pradeep Ganjeer
0


 छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

बीजापुर। जिले से एक बड़ी खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जवान को रिहा करने के बाद मितानिन मास्टर ट्रेनर सहित तीन महिलाओं का अपहरण कर लिया है. गंगालूर क्षेत्र के कमकानार से देर रात 1 बजे नक्सलियों द्वारा अपहरण की जानकारी मिल रही है

मितानिन मास्टर ट्रेनर शारदा उइके के हाथ बांधकर ले जाने की खबर है. फिलहाल थाने में किसी ने भी इस बात की सूचना नही दी है. ये पूरा मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है.

बीजापुर एडिशनल एसपी पंकज शुक्ला ने एक महिला को लेकर जाने की पुष्टि की है. बाकी दो अन्य की जानकारी नहीं है.

जानकारी के मुताबिक, मितानिन शारदा ग्रामीणों को कोरोना वैक्सीन लगवाने का कार्य कर रही थी. नक्सलियों ने कोरोना टीका लगवाने के लिए उन्हें मना किया था. अधिकारी अब तक पुष्टि नहीं कर रहे है.

बता दें कि नक्सलियों ने गुरुवार को जन अदालत लगाकर कोबरा बटालियन के एक जवान राकेश्वर सिंह मिन्हास को रिहा किया था. जवान के रिहा होने के बाद फोर्स ने राहत की सांस ली थी. 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top