किशोरी के साथ पति ने किया दुष्कर्म, पत्नी करती रही पहरेदारी..

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

यूपी। रामपुर के गंज कोतवाली क्षेत्र में किशोरी के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। घटना में उसकी पत्नी ने भी पति का साथ दिया। किशोरी ने रो रोकर अपने माता-पिता को घटना के बारे में जानकारी दी, तो उनके होश उड़ गए। उसकी मां थाने पहुंच गई और तहरीर दी। पुलिस ने पति पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला गंज कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले का है।

 14 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ होली वाले दिन पड़ोसी के घर गई थी। उसके पड़ोसी और उसके पिता की गहरी दोस्ती थी। जब वह अपनी मां के साथ चलने को तैयार हुई तो पड़ोसी ने यह कहते हुए रोक लिया कि वह बाद में आ जाएगी। मां अपनी बेटी को छोड़कर चली गई। उसके जाने के बाद पड़ोसी की पत्नी ने किशोरी को एक कमरे में अपने पति के साथ बंद कर दिया, जहां उसके पति ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

बाद में किशोरी बाहर आई तो उसे डराया धमकाया और चुप रहने के लिए कहा। दो दिन बाद किशोरी ने रोते हुए अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद किशोरी की मां थाने आ गईं। उन्होंने पुलिस को पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। 

किशोरी की मां ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने यमन खां एवं उसकी पत्नी रूमाना बेगम के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। गंज इंस्पेक्टर रामवीर सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top