छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज
धमतरी । जिले के कुरूद थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम नवीन जोरातराई में एक 25 साल की युवती ने अपने उपर आग लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।
मामले की जानकारी मिलने पर कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कुरूद चीर घर भेजा।
मिली जानकारी के अनुसार गायत्री साहू 25 वर्ष ग्राम नवीन जोरातराई की मानसिक स्थिति एक दो साल से ठीक नही थी।
बुधवार सुबह अपने घर के बाथरूम में जाकर अपने उपर केरोसीन डालकर आग लगा ली। इससे युवती सौ प्रतिशत जल गई। इस वजह से घर पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
इसकी सूचना तत्काल कुरूद पुलिस को दी गई। कुरूद पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


