छत्तीसगढ़: दिल दहला देने वाली वारदात, भांजी को छेड़ने पर मुंह में घुसा दी रॉड

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

जांजगीर-चांपा । जिले में एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है। तीन युवकों ने मिलकर एक युवक की बेहरमी से हत्या कर दी। तीनो आरोपियों ने युवक के सिर पर रॉड से हमला किया और मुंह में रॉड घुसा दी।

 इससे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने इस खूनी वारदात में शामिल तीनों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। 

दरअसल पूरा मामला सारागांव थाना क्षेत्र का है,जहाँ सोमवार की सुबह गांव के खेत में युवक आकाश रत्नाकर की संदिग्ध अवस्था में खून से लथपथ लाश मिली। मृतक के मोबाइल का काल ट्रेस कर पुलिस कुछ ही घण्टों में आरोपियों तक पहुंच गई। 

पूछताछ में आरोपी राकेश रोहिदास ने बताया कि सप्ताह भर पूर्व मृतक आकाश ने उसकी भांजी के साथ छेड़छाड़ की थी। इसका सबक सिखाने उसने अपने दो अन्य साथी करन सूर्यवंशी और राजा यादव के साथ मिलकर रात को मृतक को खेत के पास बुलाया,जहाँ मृतक आकाश और तीनों आरोपियो के बीच विवाद हुआ।

 तीनों आरोपी राकेश,करन और राजा यादव ने मिलकर आकाश पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। लोहे की रॉड को मृतक के मुंह मे घुसा दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या के मामले में जेल भेजा ।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top