Chhattisgarh: प्रशिक्षित डीएड- बीएड संघ ने रद्द किया आंदोलन, सरकार को दी ये बड़ी चेतावनी…

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर। बीएड-डीएड प्रशिक्षित संघ का आंदोलन स्थगित हो गया है। संघ नियुक्ति को लेकर आज CM हाउस का घेराव करने वाले थे। प्रशासन के भारी दवाब के चलते आंदोलन रद्द कर दिया गया है।

 शिक्षकों को धरना स्थल पर भी पहुंचने नहीं दिया गया। वहीं हिरासत में लिए जाने की खबर से भी इन्कार किया गया है। थोड़ी देर तक मोबाइल बंद रहने से भ्रम की स्थिति बनी रही है। 

बता दें छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित बीएड-डीएड संघ नियुक्ति को लेकर आज CM हाउस का घेराव करने वाले थे। संघ ने ऐलान किया था कि यदि मांगे नहीं मानी गई तो 9 जून से भूख हड़ताल करेंगे।

 बीएड- डीएड के हजारों कैंडिडेट चयन के बाद भी नियुक्ति नहीं मिलने से सरकार से नाराज हैं। बता दें कि कोरोनाकाल में संघ काफी समय से खामोश बैठा था।

 लॉकडाउन हटते ही छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित बीएड- डीएड संघ ने अपना आंदोलन तेज करने की रणनीति बनाई थी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top