छत्तीसगढ़: 5 लाख का हीरा जब्त, 2 तस्करों से पूछताछ जारी

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

गरियाबंद । मैनपुर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है, शनिवार शाम बेशकीमती 32 नग हीरा जब्त किया गया है. साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है ।

गिरफ्तार दोनों आरोपी हीरा बेचने के फिराक में निकले थे, तभी दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया, पुलिस ने आरोपियों को 32 नग हीरे की तस्करी करते दो आरोपियों को धर दबोचा है ।

जब्त हीरे की कीमत 5 लाख रुपये बताई जा रही है, मैनपुर पुलिस ने झरियाबहरा इलाके में ग्राहक तलाशते तस्करों को दबोचा है ।

पुलिस डेढ़ साल में अब तक 1500 नग से भी ज्यादा हीरा जब्त कर चुकी है ।

     संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो.9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top