भाजपा नेता के बेटे ने महिला टीचर के साथ की बदसलूकी, सड़क रोककर किया गाली गलौज

Pradeep Ganjeer
0

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायगढ़ । जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष के पुत्र की गुंडागर्दी सामने आई है. जिले के कार्मेल स्कूल की टीचर ने उन पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया है, शिक्षिका ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की है. इस मामले को लेकर कोतवाली पुलिस जांच कर रही है ।

दरअसल, कार्मेल स्कूल की टीचर पुष्पा गुप्ता स्कूल से घर लौट रही थी. जैसी ही वह मित्तल ट्रेडर के पास ग्रैंड मॉल के ठीक सामने पहूंची तो एक लड़की लापरवाही पूर्वक गलत साइड से दरवाजा को खोलकर कार को बैक करते हुए टक्कर मार दी. जिसके बाद वह गिरकर बेहोश हो गई ।

शिक्षिका ने जब गलत साइड में कार खड़ी करने का विरोध की तो कार चला रही लड़की माल के अंदर चली गई और घंटे भर तक वहां से वापस नही लौटी, तब तक शिक्षिका वहां पर इंतज़ार कर रही थी. घंटा भर बित जाने के बाद वह अपने भाई उमंग अग्रवाल के साथ आई. शिक्षिका ने अपने शिकायत में बताया कि वह छात्रा के साथ दादागिरी करने लगा और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने के लिए उतारू हो गया ।

बहरहाल कोतवाली थाना पुलिस महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है ।


संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो.9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top