पंडित पीके तिवारी को समाज रत्न अवार्ड से नवाज़ा

Pradeep Ganjeer
0

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रवि सोनकर (छ.ग.) नागपुर । सिविल लाइंस स्थित होटल हेरिटेज में 5 अगस्त 2021 को जीरोमाइल राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र के 15 वें स्थापना दिन के अवसर पर विशेषांक का विमोचन एवं जीरोमाइल आइकन अवार्ड - 2021 हुआ। इस समारोह में छत्तीसगढ़ से पत्रकार, लेखक,कवि ,ज्योतिषचार्य एवं समाज सेवक पंडित पीके तिवारी को कोरोना महामारी में उत्कृष्ट कार्य के लिए नागपुर के महापौर श्री दया शंकर तिवारी के कर कमलों से  समाज रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया । 

पंडित पी के तिवारी बहुविध प्रतिभा के धनी है.ये यूनाइटेड नेशन्स के ग्लोबल टैलेंट पुल  के सदस्य है.UN2030 प्रोजेक्ट मे शामिल है वर्ल्ड पार्लियामेंट के पत्रकारिता  कमेटी के सदस्य है बॉलीवुड के फिल्म एंड टीवी राइटर्स एसोसिएशन के सदस्य  है  ब्लड डोनर है एवं कोरोना  योद्धा है ।

पंडित पीके तिवारी का इंडियन पोस्टल सर्विसेज ने 17 अगस्त 2020 को मुम्बई से डाक टिकट पहले ही जारी कर दिया था ,मंगल ग्रह मिशन अभियान 2026 के तहत बोर्डिंग पास भी पी के तिवारी के नाम पहले ही जारी हो चुका है ।

       पत्रकार 

रवि सोनकर भिलाई दुर्ग (छ. ग.)

     मो.8959665555

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top