छत्तीसगढ़: शिक्षिका के घर अवैध महुआ शराब की तस्करी, पुलिस ने छापामार कार्रवाई, हुई गिरफ्तार

Pradeep Ganjeer
0


 छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

महासमुंद । पुलिस ने एक शिक्षिका को अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 15 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुआ है। आरोपी शिक्षिका गंगा देवी ध्रुव प्राथमिक शाला राजा सवैया स्कूल में सहायक शिक्षिका के पद पर पदस्थ हैं। 

उनके पति भी शिक्षा विभाग में पदस्थ हैं। बताया जा रहा है कि पिथौरा पुलिस को लंबे समय से ग्रामीणो से उक्त शिक्षिका के संबंध में शिकायतें मिल रही थी, की वह अपने घर में अवैध शराब बेचने का काम करती है। 

इस सूचना पर पिथौरा पुलिस ने उक्त शिक्षिका के घर में छापामार कार्रवाई करते हुए 15 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया है। आरोपी शिक्षिका के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो.9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top