छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज रवि सोनकर दुर्ग । पाटन मामले के सज्ञान में आते ही सम्बंधित विभाग ने नाली निर्माण में बरती जा रही भारी अनियमितता और हो र...
छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज
रवि सोनकर दुर्ग । पाटन मामले के सज्ञान में आते ही सम्बंधित विभाग ने नाली निर्माण में बरती जा रही भारी अनियमितता और हो रहे भ्रष्टाचार कड़ी कार्यवाही करते हुए, जेसीबी लगाकर नाली को तोड़ा, और इसके साथ ही सख्ती दिखाते हुए चेतावनी भी दी कि दुबारा इस प्रकार की अनियमितता दिखाई दी तो इससे ज्यादा कड़ी कार्यवाही की जायेगी, पुरे मामले को लेकर जब एसडीओ आर के शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि साइड सुपरवाइजर के घर मृत्युभोज का कार्यक्रम था
जिसके चलते वो उस दिन साइड पर नहीं पंहुचा, और कार्य कर रहे कर्मचारियों ने मनमानी कर डाली, मामले को गंभीरता से लेते हुए तोड़फोड़ की कार्यवाही की गई है, ताकि दुबारा से इस तरह की अनियमितता ना हो, वही जब हमने पुल निर्माण के संबंध में जानकारी ली तो उन्होंने बताया की पुराने पुल की गुणवत्ता जांच ली गई है जिसके बाद उसका चौडीकरण किया जा रहा है ।पत्रकार
रवि सोनकर भिलाई दुर्ग
मो. 8959665555



No comments