बीमार युवती को ठीक करने के नाम पर लगाया चूना, दो महिला सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर । राजधानी के अभनपुर से झांड़-फूंक के नाम पर ठगी का मामला सामने आ या है। यहाँ बीमार बेटी को ठीक करने का झांसा देकर 8 हजार रुपये नगदी तथा एक कट्टा चावल लेकर धोखधड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ अभनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम निमोरा धरसींवा निवासी गजेन्द्र सिंह चौहान 47 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी की बेटी मीनाक्षी को टाईफाईड हो गया है जिसका इलाज चल रहा है।

 प्रार्थी की पत्नी ने बताया कि उनके घर एक महिला आयी थी जो स्वयं को माता जी बतायी तथा झाड़ -फूंक से मीनाक्षी को ठीक कर दूंगी बोली है। दूसरे दिन प्रार्थी को माता जी का कॉल आया उसने मीनाक्षी को तुरंत ठीक कर दूंगी कहकर अटल आवास अभनपुर लेकर आने को कहा । वहां पहुंचने पर प्रार्थी ने माताजी नामक महिला को कॉल किया तब उसके कुछ साथी कार से उसके पास आये व अपने पीछे आने को कहकर अटल आवास ले गए ।

वहां पहुंचने पर दो महिलाए मिली जिन्होंने मीनाक्षी को झाड़,फूंक से ठीक करने का झांसा दिया तथा इसके लिए 1 कट्टा चावल 8000 रुपये नगद लेकर आने को बोला,कुछ देर बाद महिलाएं एवं उनके साथी उन्हें पूजा के लिए पास में बैठाकर अगरब्ती व अन्य पूजा सामग्री से कुछ देर पूजा किया। इसके बाद बोले की तुम्हारी बेटी पूरी तरह ठीक हो चुकी है ले जाओं। 

लेकिन घर पहुंचने पर लड़की का स्वास्थ्य ठीक नही हुआ ,तब आस-पास के लोगों से पता चला कि दोनों महिलाएं एवं उनके साथी पहले भी षडय़ंत्र रचकर कुछ लोगों को झाड-फूंक का झांसा देकर उनसे धोखाधड़ी कर चुके है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने जयके धु्रव, मनोज गोंड, गोवर्धन निषाद, अमीन गोंड, सती बाई पोर्ते एवं नगीना बाई गोंड के खिलाफ धारा 120 बी ,420 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

      संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो.9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top