छत्तीसगढ़: झमाझम बारिश के चलते रायपुर से गरियाबंद राष्ट्रीय राजमार्ग में आवागमन बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर । भारी वर्षा के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गरियाबंद के समीप रायपुर-गरियाबंद राष्ट्रीय राजमार्ग को आवागमन हेतु बंद कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा अलर्ट घोषित किया गया है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते प्रदेश के बड़े बांधों का जलस्तर बढ़ गया है। बारिश का दौर अगले दो से तीन दिनों तक जारी रहा तो बाधों की हालात बेहतर हो सकते हैं। 

दूसरी ओर मौसम विभाग ने आज भी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा संभाग में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

   संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top