सर्व आदिवासी समाज ने गणेश पूजा और दुर्गा पूजा को अपनी संस्कृति पर खतरा बताया, स्थापना ना कराने की मांग

Pradeep Ganjeer
0
छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

राजनांदगांव । मानपुर में सर्व आदिवासी समाज ने प्रशासन को एक पत्र लिखा है. जिसमें सार्वजनिक तौर पर गणेश भगवान और दुर्गा देवी की स्थापना ना कराए देने की मांग की गई है ।

ये चिट्ठी छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज, मानपुर ने एसडीएम को दी है, जो खूब वायरल हो रही है, चिट्ठी में कहा गया है कि पूरा विकासखंड संविधान की 5वीं अनुसूची का क्षेत्र घोषित है जिसमें आदिवासियों को विशेष संरक्षण हासिल है. चिट्ठी में कहा गया है कि वे लोग विशेष रुढ़ी प्रथा, भाषा और संस्कृति से सुसज्जित है ।

चिट्ठी में लिखा गया है कि हिंदू धर्म मानने वाले लोगों के लगातार धार्मिक प्रचार से आदिवासी संस्कृति और परंपरा पर खतरा मंडराने लगा है, इसलिए गणेश पूजा और दुर्गा पूजा पर रोक लगाई जाए, सर्व आदिवासी समाज ने कहा कि जो ऐसा करे, उस पर कार्रवाई हो ।



    संपादक
प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)
मो.9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top