चपरासी ने किया सुसाइड, अफसरों पर प्रताड़ना का आरोप

Pradeep Ganjeer
0

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

पेंड्रा गौरेला ।अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर सहकारी केंद्रीय बैंक पेंड्रा के चपरासी बसंत कुमार यादव ने अपनी जान दी है, उन्होंने अपने घर में ही फांसी लगा ली। 

मृतक की पत्नी ने बताया कि शनिवार शाम को वे सामान्य तरीके से रात में खाना खाकर सोए थे। रविवार तड़के सुबह 4 बजे के आसपास उनकी नींद खुली तो देखा पति बिस्तर पर नहीं है। 

पति को तलाशते हुए जब वह बाथरूम में पहुंची तो देखा बाथरूम की ग्रिल में नाइलोन की रस्सी से फंदा बनाकर बसंत कुमार यादव ने फांसी लगा ली थी। पत्नी ने तुरंत इसकी जानकारी मकान मालिक को दी, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। 

जांच के दौरान पुलिस को मृतक की जेब से दो सुसाइड नोट मिला है, जिसमें बैंक शाखा के प्रबंधक विनय साहू द्वारा उन्हें परेशान करने और धमकी देने से तंग आकर खुदकुशी करने की बात लिखी गई है। पुलिस ने दोनों सुसाइड नोट को जप्त कर लिया है और मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

     संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top