छत्तीसगढ़: IAS अधिकारी के साथ बदसलूकी मामले में फंसी महिला नेत्री, FIR दर्ज

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुंगेली। आईएएस अफसर और जिला पंचायत सीईओ के साथ बदसलूकी मामले में बसपा नेत्री के खिलाफ FIR दर्ज हो गया है. जिला पंचायत सदस्य लैला ननकू भिखारी और उनके पति ननकू भिखारी पर मामला दर्ज किया गया है. शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. धारा 186,353,34 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज हुआ है. जिला पंचायत सीईओ रोहित व्यास की शिकायत पर कार्रवाई हुई है, 

मुंगेली जिले के जरहागांव थाने में मामला दर्ज हुआ है ।

मुंगेली एसपी डीआर आंचला ने बातचीत बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत की गई थी, जिस पर जिला पंचायत सीईओ रोहित व्यास के द्वारा अपनी शिकायत के संबंध में साक्ष्य उपलब्ध कराया गया, जिस पर जिला पंचायत सदस्य लैला ननकू भिखारी और ननकू भिखारी के खिलाफ अपराध कायम किया गया है. वहीं जिला पंचायत सदस्य लैला ननकू भिखारी के द्वारा जिला पंचायत सीईओ के खिलाफ की गई शिकायत के संबंध में जरूरी साक्ष्य जांच में नहीं मिल सका है ।

वहीं कलेक्टर अजीत वसन्त ने जिले के सभी अधिकारी-और कर्मचारी से अपील किया है कि वे 27 दिसम्बर से अपने कार्यों का निर्वहन करें. बता दें कि जिले जिले के सभी अधिकारी कर्मचारी सीईओ रोहित व्यास के समर्थन में 27 से हड़ताल पर जाने का ऐलान कर चुके थे ।

    संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top