अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला इकाई रायपुर की हुई बैठक, कारगिल विजय दिवस मनाने बनी रूपरेखा

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@रायपुर:- अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ जिला इकाई रायपुर की विशेष बैठक आज सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। जिसमें कारगिल विजय दिवस मनाने हेतु रूपरेखा तैयार करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बांटी गई। 

रायपुर जिला में कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई 2022 को महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज के सभागार में मनाया जाएगा। साथ ही राज्य स्तरीय तथा अन्य जिलों में किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों की चर्चा हुई।अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ जिला इकाई रायपुर में नए सदस्य के रूप में पूर्व सैनिक कमल नारायण मिश्रा (शिक्षक) अभनपुर ने आज सदस्यता ग्रहण की।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top