मुल्ले मे हुई कुरूद ब्लॉक कांग्रेस जोन स्तरीय बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया जोर

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद के तत्वा धान मे ग्राम मुल्ले मे जॉन बैठक आयोजित किया गया,जिसमे कोडेबोड ,जीजामगांव, गातापार कल्ले ,मुल्ले ,सरबदा,आलेखुटा आदि जोन के समस्त जनप्रतिनिधि व कांग्रेसी उपस्थित हुए।इस अवसर पर जोन स्तर पर किये कार्यो की समीक्षा की गई और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी को बल प्रदान करने के लिए सभी कांग्रसियो को एकजुट होने व संगठन शक्ति पर बल प्रदान करने जोर दिया गया।

              सभा को सम्बोधित करते ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सभी पूरी एकजुटता के साथ आगामी विधानसभा सभा के लिये अपनी मजबूती को बनाये रखने के लिए कार्य करें।सभी जोन स्तर पर सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए राज्य सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं का प्रचार प्रसार नियमित रूप से ग्राम में बैठक लेते रहे।हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी द्वारा किये जा रहे जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के हितग्राही तक पहुंचे।प्रदेश में हमारी सरकार काफी मजबूत है।इसे हमे बरकरार रखने के लिए पूरी एकजुटता के साथ काम करना होगा।कार्यक्रम को अन्य कांग्रेस जनों ने भी सम्बोधित किया।

            इस अवसर पर राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त सुश्री राजकुमारी दीवान, जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी,जनपद अध्यक्ष शारदा साहू,जिला पंचायत सभापति तारिणी नीलम चन्द्राकर,सुमन सन्तोष साहू ने भी सम्बोधित करते ग्रामो व कार्यकर्ताओं की समस्याओं को हर संभव प्रयास कर दूर करने का अश्वासन दिये।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसान, मजदूर सहित सभी वर्ग की हितैषी सरकार है। ज्यादातर घोषणाएं बहुत ही अल्प समय में कोरोना के बाद भी पूर्ण कर चुकी है।इस अवसर पर राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त सुश्री राजकुमारी दीवान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनवानी, जिला पंचायत सभापति श्रीमती तारणी नीलम चन्द्राकर, श्रीमती सुमन संतोष साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शारदा लोकनाथ साहू,ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू, महामंत्री लव चंद्राकर, हेमन्त नवरंगे,तुलसी साहू,कोडेबोड ज़ोन अध्यक्ष मनोज भतपहरी, सेक्टर अध्यक्ष केदार सिंह कुंजाम , ,रतिराम कोठारे,उमेश कंडरा, कृष्णकुमार साहू ,जयन्तु राम बंजारे,तिजुराम साहू,गोपाल राम,उगेश्वर राम साहू,केशव साहू, यश कुमार ध्रुव, नारद राम ,उमेश साहू,अशोक कुमार,लक्ष्मण साहू,दयादास, रमेश,रामकुमार बघेल,सन्तु राम,रेख,बालकदास रात्रे,वेणु कुमार सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top