हड़ताली शिक्षकों के विरोध में प्रदर्शन करने छात्राओं ने एसडीएम से मांगी अनुमति

Pradeep Ganjeer
0

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

भखारा:- बिसाहू साहू गौर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भखारा के छात्र/छात्राओं ने आज एसडीएम कुरुद को ज्ञापन देते हुए हड़ताली शिक्षकों के रवैये पर सवाल उठाते हुए रैली एवं प्रर्दशन करने अनुमति मांगी है।विदित है कि विगत 22 अगस्त से कर्मचारी संगठन के आह्वान पर शिक्षकों द्वारा लगातार आंदोलन किया जा रहा है, जिसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर हो रहा है। बच्चों ने पत्र के माध्यम से बताया है कि कोरोना काल मे हमारी पढाई काफी प्रभावित रही ।अब जब सामान्य स्थिति निर्मित हो गयी है तो शिक्षक अपने निजी स्वार्थ को महत्व देते हुए पढाई-लिखाई को सत्यानाश करने पर तुले है।

 बच्चों ने पत्र के माध्यम से बताया कि हम विगत 2 वर्षो से पढाई-लिखाई से काफी वंचित रहे है।ऊपर से जनरल प्रमोशन व ऑनलाइन परीक्षा ने प्रतिभावान व कमजोर बच्चों के अंतर को खत्म कर दिया था। आज हमें लगता था कि हम इस साल बिना किसी दबाव व तनाव के नियमित कक्षा होने से हमारी पढाई को कोई बाधा नही जाएगी व सभी अपनी-अपनी मेहनत से आगे बढ़ेंगे व आने वाले भविष्य को मजबूत बनाएंगे। परन्तु शिक्षको के लगातार हड़ताल के कारण हमारा भविष्य अंधकारमय बना हुआ है।इस प्रकार बच्चों ने अपनी पत्र के माध्यम से अपनी बातों को रखतें हुए शिक्षकों के विरोध में रैली निकालने व प्रदर्शन करने के लिए अनुमति मांगी है।

      संपादक

प्रदीप गंजीर रायपुर (छ ग)

मो. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top