पोला पर्व: कुरुद बाजार में दिखी रौनकता

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- छत्तीसगढ़ के लोक परंपरा पर्वो में से एक पोला पर्व शनिवार को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। शुक्रवार को पर्व की तैयारी को देखते हुए बाजार में अच्छी खासी भीड़ उमड़ी और रौनकता बनी रही।लोगों ने मिट्टी के बैल व खिलौनों को हाथों-हाथ खरीदते हुए पर्व की तैयारी में उत्साह के साथ डुबते नजर आए।

       पोला पर्व मूलत: खेती-किसानी से जुड़ा त्योहार है।भाद्रपद कृष्ण अमावस्या को यह पर्व छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया जाता है।यह त्योहार पुरुषों, स्त्रियों एवं बच्चों के लिए अलग-अलग महत्व रखता है।इस दिन पशुधन (बैलों) को सजाकर उनकी पूजा करते हैं। स्त्रियां इस त्योहार के वक्त अपने मायके जाती हैं, छोटे बच्चे मिट्टी के बैलों की पूजा करते हैं, पिठोरी अमावस्या पर पोला पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top