जनप्रतिनिधियों ने चलाया स्वामी आत्मानंद स्कूल में स्वच्छता अभियान

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- शनिवार को स्वामी आत्मानंद स्कूल कुरूद में स्वामी आत्मानंद की 31 वी पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों व गणमान्य जनो ने साफ-सफाई कर जागरुकता का सन्देश दिया।शाला विकास समिति अध्यक्ष व नगर पंचायत सभापति मनीष साहू ने कहा कि स्वामी आत्मानन्द जी जननेता व समाजसुधारक थे। उन्होंने अपने जीवन भर शिक्षा व समाज सेवा की अलख जगाते हुए लोगो को ज्ञान व आदर्श से जोड़े रखा।

आज हम उनकी पुण्यतिथि पर समाजसेवा व शिक्षा के प्रचार प्रसार का संकल्प लेते हुए जनहित में कार्य को महत्व देने पर जोर देते है। तदुपरांत सभी ने विद्यालय में बच्चों द्वारा बनाए गए रंगोली का अवलोकन किया व उसकी तारीफ की।इस दौरान शाला विकास समिति अध्यक्ष व नगर पंचायत सभापति मनीष साहू,सभापति डुमेश साहू, पार्षद उत्तम साहू, सन्तोष प्रजापति, तुकेश साहु, नगर पंचायत सीएमओ खाड़े एवं कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top