पोला पर्व पर शासकीय हाईस्कूल गुजरा में हुआ वृक्षारोपण

Pradeep Ganjeer
0

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

 मुकेश कश्यप@धमतरी:- पोला पर्व के पावन अवसर पर शासकीय हाईस्कूल गुजरा में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें कदम, आम, गुलमोहर, अशोक, वाटल पामं आदि के लगभग 15 पौधों का रोपण किया गया, पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड की व्यवस्था की गई थी, जिसमें शाला विकास प्रबंधन समिति द्वारा 10 नग ट्री गार्ड व विभिन्न दानदाताओं द्वारा 07 नग ट्री गार्ड दिया गया था। 

वृक्षारोपण के इस अवसर पर प्रमुख रुप से गोविंद साहू सभापति जिला पंचायत धमतरी, अमरदीप साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य ,श्री सोनवानी सर प्राचार्य, रोहित साहू व्याख्याता, रेखराम साहू, गंगाबाई, दयाराम साहू पूर्व जनपद सदस्य, हेमंत साहू,लेमन पटेल संरक्षक,गुलशन कुमार, नरेंद्र मंडावी, नीलम साहू, भोला, सोमन, शाला विकास प्रबंधन समिति के सदस्य गण, राजीव युवा मितान क्लब, सभी शिक्षक गण,एवं स्कूल के बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top