छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज
मुकेश कश्यप कुरूद:- नगर पंचायत निवासी चित्रकार बसंत साहू द्वारा निर्मि त चित्रकला प्रदर्शनी मंगल भवन में प्रदर्शित कला को देखने पहुंचे श्रीमती लक्ष्मीकांता हेमंत साहू छाया विधायक कुरूद ने बसंत साहू जी की चित्रकला को देख अभिभूत हो गए। उन्होंने बसंत साहू के लिए कहा की वक्त ने छीना है तो वक्त देगा भी ,बस खुद को कभी हालातो से हारने मत देना। हर कामयाबी समय मांगती है इसलिए धैर्य का साथ कभी मत छोड़ना ऐसी जज्बा व हौसला हम सभी को बसंत साहू के जीवन व उनकी पेंटिंग हमे सिखाती है। उनकी चित्रकला में ईश्वरीय भक्ति है तो मानवीय भाव शक्ति है। युवाओं के लिए उत्साय उमंग का भाव है तो परंपरा व प्रकृति को भी उभारा है। अद्वितीय पेंटिंग है, जिसकी जितनी तारीफ की जाए ओ कम है।आगे हेमंत साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस ने कहा की जो व्यक्ति दिव्यांगजन है व पिछले 27 वर्षो से बेड पर हो यह ईश्वरीय शक्ति व चमत्कार है। उन्ही की यह लीला है। नदियों की तरह बहते रहिए, दुख रूपी चट्टाने यूं ही कट जायेगी।
बसंत साहू का साहस जीने की मजबूत मनोबल व ललक देखते ही बनती। सांसारिक व्यक्ति जो जीवन के इस भागम भाग में फेल होकर हताश निराश होकर जीवन को समाप्त करने की सोचते है। उसके लिए बसंत साहू हम सबके लिए प्रेरणा व आइडल है। मैं रूबरू उनसे मिलकर साक्षात्कार लिया हु। उनकी ऊर्जा एनर्जी देखते ही बनती है जो बसंत जी से एक बार मिल लेगा ओ कभी जीवन के संघर्ष में अपना कदम पीछे नहीं हटाएगा। वे अपने आप में विश्वास, भरोसा, मनोबल ,संघर्ष की एक अदभुत पाठशाला है। दुनिया में दौलत विरासत में भी मिल सकती है लेकिन पहचान अपने दम पर ही बनानी पड़ती है। मैं ऐसे शक्सियत के जन्मदिवस के असवर पर उन्हें प्रणाम करते बधाई व स्वस्थ सुखी दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।



