धमतरी जिला युवा देवांगन समाज के पूर्व अध्यक्ष ने किया चित्रकार बसंत साहू जी का सम्मान

Pradeep Ganjeer
0

छत्तीसगढ कौशल न्यूज

कुरूद:- मंगल भवन स्थित में 3 दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है, समापन समारोह के अवसर में जिला युवा देवांगन समाज धमतरी के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश देवांगन ने प्रसिद्ध चित्रकार बसंत साहू जी का सम्मान करने पहुंचे, साथ में थे जिला महिला देवांगन समाज के जिलाध्यक्ष वेदिका देवांगन,  कुरूद मंडल सचिव राज देवांगन, एवं कुरूद मंडल के वरिष्ठ साथी गण, चन्द्रप्रकाश ने चित्रकला प्रदर्शनी कार्यक्रम को देख कर कहा कि बसंत साहू को उसके 50 वे जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई बसंत साहू के हाथो से बनाए ये चित्र वास्तव में आनंदित कर रहे हैं। कला एक साधना है, जो इसमें रमा वही आनंद की अनुभूति कर सकेगा।

हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के लिए एक बेहतर विकल्प बनना चाहिए, बसंत साहू ने पूरे कुरूद नगर के साथ साथ छग का नाम भी रोशन किया, देश के अनेकों राज्यो में कला का प्रदर्शन जो चुका है, यह चित्रकला आयोजन हमारे कुरूद नगर के लिए गौरव की बात है बसंत साहू को उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना करता हूं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top