ग्राम नारी में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- विधानसभा के ग्राम पंचायत नारी में जय नरेश्वर कबड्डी दल के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी स्पर्धा का आयोजन हुआ। पहले दिन विभिन्न टीमो ने अपने शानदार खेल से खेल प्रेमियों का दिल जीता।

       उदघाटन अवसर पर मुख्य आतिथ्य के रूप में भानु चन्द्राकर भाजपा प्रदेश सदस्य पिछड़ा वर्ग, नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत कुरूद शरीक हुए।उन्होंने आयोजकों को कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर जी के ओर से सम्मान राशि भेंट की।साथ ही सभी को खेल भावना के साथ खेलते हुए आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया। 

         कार्यक्रम की अध्यक्षता जगतपाल साहु सरपंच ग्राम नारी ने की। विशिष्ट अतिथि गौकरण साहु भाजपा जिला उपाध्यक्ष, उत्तम शर्मा पूर्व सरपंच नारी, कलीराम ध्रुव पूर्व सरपंच नारी, शेषनारायण, शर्मा, व्यास नारायण निषाद, जीवन साहु, विदेश कुमार जोशी, सालिक राम साहु, मिथुन चक्रधारी, थनेश्वर साहु, मनहरण चक्रधारी, भुवन साहु, गोपेश साहु, राहुल पाल सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top