कांग्रेसी प्रत्याशी के पक्ष में किया जनसंपर्क कर प्रचार - प्रसार

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप धमतरी:- भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में चारामा जोन प्रभारी दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष मोहन लालवानी और नगर निगम महापौर विजय देवांगन ने कांग्रेसी प्रत्याशी श्रीमति सावित्री मंडावी के पक्ष में नगर पंचायत चारामा में जनसंपर्क कर प्रचार प्रसार किया। 

दोनों प्रभारी लगातार क्षेत्रीय नेताओं के साथ समन्वय बनाते हुए चारामा के वार्डों में चुनाव प्रचार कर कांग्रेस प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील कर रहे हैं। उनके साथ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ईश्वर देवांगन, आकाश गोलछा, राजेन्द्र देवांगन, गीतराम सिन्हा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top