ग्राम गुदगुदा में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, हेमंत साहू ने बताया खेल का महत्व

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरूद:- महानदी तट पर बसा आदर्श ग्राम गुदगुदा में ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हेमंत साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी, जानसिंह यादव जनपद उपाध्यक्ष कुरूद, तानेश्वर तारक सरपंच गोजी, घनश्याम साहू सरपंच गुदगुदा के आतिथ्य में फीता काट कर शुभारंभ किया गया ।

इस अवसर पर हेमंत साहू ने कहा

महानदी के तट पर बसा ग्राम व नदी से लगा यह खेल मैदान ही अपने आप में मनोरम दृश्य से हमे आल्हादित कर रही है। क्रिकेट का यह खेल लोकप्रियता के मामले में शहर वालो को टक्कर दे रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी रणजी स्टेट व नेशनल तक पहुंच रहे है। मेरा प्रिय खेल क्रिक्रेट रहा है व लगातार 12 वर्षो तक मैने भी क्रिकेट खेला है। संभवतह क्रिकेट से बड़ा रोमांच व तक नीक हमे अन्य खेलों में देखने को नहीं मिलती। क्रिकेट संभ्रांतो का खेल कहा जाता है। इस खेल में हम सब क्रिकेट प्रेमियों की जान बस्ती है। इस आयोजन के लिए युवा साथियों को बधाई देता हु  साथ ही जानसिंह यादव ने युवाओं में जोश भरते कहा कि युवा ही मातृभूमि की वर्तमान है व भविष्य है आप सभी इस खेल में आगे बढ़े ।

थानेश्वर तारक ने अपने जोशीले भाषण में युवाओं को इस खेल में अपने प्रतिभा को जिला से राज्य व आगे तक स्थान बनाते धोनी व विराट बनने प्रेरित कर खेल मैदान के सौंदर्यीकरण व समतलीकरण के लिए हर संभव प्रयास के लिए आश्वस्त किए। इस अवसर पर युवा क्रिकेट क्लब के सदस्य गण थानेश्वर साहू, नीलमणि, कपिल, कुंज लाल, व ग्रामवासी व क्रिक्रेट प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

      संपादक

प्रदीप गंजीर (छ.ग)

माें. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top