छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज
धमतरी:- ग्राम खिरकी टोला एवं अर्जुनी में ज़िला स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन गिरवर ध्रुव की स्मृति में खिरकी टोला क्रिकेट क्लब एवं समस्त ग्रामवासियो के सहयोग से आयोजित किया गया आयोजन का यह प्रथम वर्ष है कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य एवं वन समिति सभापति श्रीमती कविता योगेश बाबर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई कार्यक्रम के इस अवसर पर श्रीमती बाबर ने खिलाड़ियों एवं सभा को संबोधित करते हुए कहा कि क्रिकेट का खेल हमारे देश में बहुत ही लोकप्रिय खेल है यह हर गाँव गली मोहल्ले शहर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेला जाता है।
क्रिकेट के खेल में भारत देश में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हुए हैं जिन्होंने अपनी प्रतिभा एवं हुनर के दम पर भारत का नाम विश्व के मानस पटल पर अंकित किया है उन्होंने
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए हार और जीत तो लगी रहती है हारने वालों को निराश न होकर अपनी त्रुटियों एवं ग़लतियों में सुधार कर आगे जीत का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए जीतने वाले खिलाड़ी को घमंड न करते हुए अपने प्रदर्शन में निरंतरताबनाए रखनी चाहिए कार्यक्रम में सरपंच धान बाई कुर्रे दीपक ध्रुव अंजनी नेताम पंच चम्पा यादव पंच एवं महिला कमांडों के सदस्य उपस्थित थे कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की व खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया इस अवसर पर आयोजन समिति के समस्त सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


