प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कुरमातराई में आयोजित छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए - मोहन लालवानी

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप धमतरी:- प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कुरमातराई में आयोजित छत्तीसगढ़ गौरव दिवस कार्यक्रम दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड अध्यक्ष मोहन लालवानी, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति अध्यक्ष ईश्वर साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधियों कांग्रेस संगठन पदाधिकारियों के गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ प्रदेश कांग्रेस सरकार के 4 साल पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित किसानों, मजदूरो एवं ग्रामीणों को विस्तार पूर्वक प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष मोहन लालवानी ने कहा कि जब से प्रदेश में भूपेश बघेल जी की कांग्रेस की सरकार आई है।

प्रदेश के किसान मजदूर सहित हर वर्ग खुश है. प्रदेश माननीय भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में समृद्धि की ओर आगे बढ़ रही है. प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जी एक किसान पुत्र हैं और वह भली-भांति जानते हैं कि कृषि प्रधान राज्य होने के कारण जब तक किसान मजबूत नहीं होगा तब तक प्रदेश मजबूत नहीं होगा यही कारण है कि आज राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, किसानों की ऋण माफी, वन अधिकार पट्टा वितरण योजना सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से लगातार किसान की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।

 साथ ही छत्तीसगढ़ की परंपरा संस्कृति और विरासत को पुन र्जीवित करने छत्तीसगढ़ी को विश्व पटल पर पहचान दिलाने लगातार कार्य कर रहे हैं. श्री लालवानी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहां की बूथ स्तर के कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होती है श्री लालवानी ने निवेदन किया कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाते हुए लाभ दिलाएं इस दौरान प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति अध्यक्ष ईश्वर साहू, नानक राम साहू, दीनदयाल साहू, सुरेश कुमार साहू, भागवत राम साहू, पुसउ राम ध्रुव, त्रिलोचन, सुरित राम, विमला बाई सहित अन्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top