छत्तीसगढ़ में मना रही गौरव दिवस, सभापति तारिणी ने जनता को दी शुभकामनाएं

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरूद:- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के 4 पूरे होने पर पूरे छत्तीसगढ़ में गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इस अवसर में कुरूद विधानसभा के अनेकों वृत्ताकार सहकारी साख समिति मर्यादित सोसायटी जैसे कुरूद, मेघा,  दरबा, चटोद में कार्यक्रम किया गया।

            कार्यक्रम के बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत किए कुरूद क्षेत्र के कांग्रेस नेता, कृषि उपज मंडी समिति कुरूद के अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर, कार्यक्रम के अध्यक्षता किए जिला पंचायत धमतरी कृषि सभापति तारिणी नीलम चन्द्राकर 

              मुख्यातिथि नीलम ने अपने संबोधन में कहा कि सर्वप्रथम गौरव दिवस सभी को शुभकामना !! नई सरकार गठन के बाद छत्तीसगढ़ लगातार चौथे साल सबसे खुशहाल दिख रहा है। आज 17 दिसम्बर को इस सरकार के 4 साल पूरे हुए है। कोविड-19 महामारी और इसके विनाशकारी प्रभाव हमें याद दिलाती है कि हमें केवल धन के बजाय भलाई के लिए लक्ष्य रखना चाहिए। यदि हम सतत विकास की चुनौतियों का सामना करने के लिए बेहतर काम नहीं करते हैं तो यह अल्पकालिक है। लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना काल में भी ग़रीबों की चिंता की और उनकी जेब में योजनाओं के ज़रिए रुपये डालने का काम किया। आज छत्तीसगढ़ की सभी गौठानों ,, सोसायटी एवं अन्य जगहों पे भी छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। 

             आगे नीलम ने कहा कि खुशहाल चार साल छग की जानता की नज़रों में दिखाई दिया है। ये हम नहीं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कि प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाक़ात के दौरान देखने-सुनने मिल रहा है। 

                   इस उपलक्ष में छत्तीसगढ़ के मुखिया सीएम भूपेश बघेल ने 3 बड़ी घोषणाएं की. जिसमे ''मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा'' योजना की घोषणा करते हुए इस योजना के लिए 100 करोड़ रूपए देने, सभी स्कूलों, छात्रावासों, आश्रमों, शासकीय भवनों के रख रखाव और उन्नयन के लिए एक हजार करोड़ रूपए देने और तकनीकी शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के उन्नयन के लिए ''स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट आईटीआई योजना'' की घोषणा करते हुए इस योजना के लिए 1200 करोड़ की घोषणा किया गया है।

                  इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थे जिला पंचायत सभापति सुमन संतोष साहू, कुरूद नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर, कुरूद सोसायटी अध्यक्ष रमेशर साहू, मेघा सोसायटी अध्यक्ष सुखी राम कुर्रे, दरबा सोसायटी अध्यक्ष धनसिंग साहू, पार्षद रजत चन्द्राकर, उत्तम साहू,, दुर्गेश साहू, गीताराम सिन्हा, शत्तू साहू, टिकेंद्र बैस, महिम शुक्ला, पुरषोत्तम साहू, सरपंच शंकर साहू, झुमुक,  हरिराम, मनमोहन, प्रहलाद, दिगेश्वरी, तोरण साहू, सरपंच कमलेश्वरी साहू, लखन लाल, फेरहा राम, हरिराम साहू, खोरबाहरा, देवेंद्र, गुलाब, कल्याण, नारायण, देवनाथ, कामता, बीर सिंह, प्रसादी, थानेंद्र, परदेशी, कमलेश्वरी, बलदाऊ एवं आस पास के अनेकों किसान उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top