सदस्यता अभियान में 50 हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य - तेजेन्द्र तोड़ेकर "आप"

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप कुरुद:- आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के 5 मार्च के रायपुर में सफल कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद आम आदमी पार्टी पूरे जोश में है अब प्रदेश भर में पार्टी संगठन को मजबूत करने में लग गयी है, छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत आ करने के लिए छत्तीसगढ़ के लोरमी से आने वाले वर्तमान में राष्ट्रीय संगठन मंत्री व राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पूरा कमान सम्हाले हुये है, जिन्होंने 24 मार्च को पूरे छत्तीसगढ़ में अभियान की शुरुवात की इसी क्रम में अब पाठक की टीम हर विधानसभा में पहुँच कर सदस्यता अभियान की शुरुवात कर रहे है। 

आज कुरुद विधानसभा में सदस्यता अभियान की शुरुवात की गयी, जिला अध्यक्ष तेजेन्द्र तोड़ेकर ने बताया कि राज्य में संगठन एक ढांचा तैयार हो चुका है और हमारे महा सदस्यता अभियान के तहत 1 माह में 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, विधान सभा के लगभग 160 गांव में आम आदमी पार्टी अपने यूनिटों में इंचार्ज और सदस्य बनाने की प्रक्रिया जोर-शोर से चला रही है, इसी कड़ी में पूरे विधानसभा में के 6 ब्लॉक अध्यक्षों को एवं 32 सर्कल पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। और कहा कि यह प्रशिक्षण आम आदमी पार्टी के लिए प्रदेश में मजबूत होते संगठन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इसके साथ ही पार्टी जल्द ही भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य और शिक्षा, प्रदूषण, अवैध रेत उत्खनन के मुद्दों को लेकर अपना विधानसभा स्तर पर अभियान शुरू कर अपने मजबूत संगठन के द्वारा हर घर तक पहुंचेगीी। उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को अपने आप पर घमंड हो गया है और जब घमंड रावण का नहीं रहा तो इन पार्टियों का कहां रहेगा एक ना एक दिन टूटेगा और ABC का डेफिनेशन करते हुए उसकी विस्तृत व्याख्या की, उन्होंने बताया की A मतलब आम आदमी पार्टी अर्थात आप ए क्लास में आती है , उसी प्रकार B कैटेगरी में बी मतलब बीजेपी और सी कैटेगरी में सी मतलब कांग्रेस आती हैै ।सदस्यता अभियान के लिए एक नंबर जारी किया गया है जिस पर मिस्ड कॉल आते ही संबंधित व्यक्ति से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संपर्क करेंगे और उन्हें विधिवत सदस्यता प्रदान करेंगे प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पिछली भारतीय जनता पार्टी कि सरकार के नक्शे कदम पर चल रही है खेल में खिलाड़ी की टीम भी वही है नान घोटाला हो या वन विभाग छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता को लूटा जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि पिछले 4 सालों से प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को सिर्फ लूटा ही है और अब अब लुभावने ऑफर सब्जबाग दिखाकर पिछले 4 साल की गलतियों को पर पर्दा डालने का काम किया जा रहा है। लोकसभा अध्यक्ष संतोष चन्द्राकर, धमतरी जिला अध्यक्ष तेजेन्द्र तोड़ेकर ने बताया कि ब्लाक अध्यक्ष व सर्कल प्रभारियों ने सदस्यता अभियान प्रशिक्षण में भाग लिया अब वे क्षेत्र में जाकर पार्टी गाइडलाइन अनुरूप सदस्यता अभियान चलाएंगे प्रशिक्षण में जिला अध्यक्ष तेजेंद्र तोड़ेकर, जिला सचिव पुरुषोत्तम चन्द्राकर, ब्लाक अध्यक्ष ललित नगारची, भूषण साहू, भूपेश देव साहू, पुरण निषाद, चंद्रेशेखर लहरे, डॉ डेमन लाल साहू, डोमन साहू व सर्कल प्रभारी डोमन तारक, मनोज नगारची, पुरोहित बंजारे, सतीष सोनवानी, देवनारायण चन्द्राकर, प्रकाश शादिजा, दीपक देवांगन, डोमन तारक, राजीव साहू, वीरेंद्र वर्मा, मुकेश शर्मा पुरण पाल, केशव साहू, एवन साहू, गोपाल साहू, भीम साहू, आनंद कुर्रे, अगेश्वर ध्रुव, टीकम साहू व अन्य पदाधिकारी शामिल हुये।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top