कुलदेवी माँ कन्हाई परमेश्वरी रायपुरा मंदिर में अष्टमी पर हुआ हवन-पूजन व भंडारा

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप रायपुर:- छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की कुलदेवी जगतजननी माँ कन्हाई परमेश्वरी के पावन धाम रायपुरा में पूर्ण विधिविधान के साथ शुभ मुहूर्त में हवन-पूजन सम्पन्न हुआ।

     बुधवार को मंदिर प्रभारी पोषण भोई और सामाजिक जनो के सहयोग में शक्ति स्वरूपा माता रानी का पूजन अनुष्ठान किया गया।इस अवसर पर परम्परानुसार नौ कन्या पूजन और प्रसादी वितरण किया गया। शुभमुहूर्त में महादेव घाट स्थित कुलदेवी के मंदिर में समाजजनो की उपस्थिति में सादगी के साथ हवन-पूजन कार्य सम्पन्न किया गया। इस दौरान वरिष्ठ सामाजिक बन्धुओ,मंदिर समिति के पदाधिकारियों सहित बड़ी सँख्या में पहुंचे सामाजिक जनो,मातृ शक्तियों व छोटे-छोटे बच्चों ने पूरी श्रद्धा भाव के साथ हवन-पूजन,प्रसादी वितरण, भंडारा सहित समस्त कार्यो में बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता दिखाई। 

         विदित है कि कुलदेवी के धाम में हर्षोल्लास के साथ नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है।प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सामाजिक जनो ने मनोकामना ज्योत जलाकर अपनी श्रद्धा भक्ति प्रस्तुत की है।इसी तरह प्रथम दिन से लेकर अन्तिम दिवस तक रोजाना भव्य पूजा-अर्चना के साथ प्रसादी का वितरण हो रहा है।हवन कार्य के दिन भी सभी ने माता रानी के सम्मुख जनकल्याण की कामना और समाज के विकास के निरंतर प्रगति की अर्जी लगाई गई।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top