भैसमुण्डी में जनपद उपाध्यक्ष जानसिंग यादव ने अमृत सरोवर का किया भूमिपूजन

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरूद:- ग्राम पंचायत भैसमुण्डी में अमृत सरोवर निर्माण कार्य के लिए शासन द्वारा स्वीकृत राशि 13.50 लाख मिली है। जिसका शुभारंभ जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जानसिंग यादव के करकमलों से किया गया। जानसिंग यादव ने कहा कि अमृत सरोवर निर्माण होने से तालाब सौंदर्यीकरण होगा।

शासन की मंशा है कि प्रत्येक गांव के एक तालाब को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने की योजना है। धीरे धीरे सभी गांवों में इसी योजना के तहत तालाबों में कार्य दिखाई देने लगेगा। इस अवसर पर उपसरपंच दुर्योधन निषाद, पंच मोहन लाल साहू, ज्ञानेश्वर साहू, मोहित चन्द्राकर, रामसिंग यादव, पुरूषोत्तम ध्रुव, राकेश यादव, संतोष चन्द्राकर, राजेश कुमार साहू, रोहित ध्रुव, प्रकाश साहू, मानसिंग साहू, रोजगार सहायक जानू राम साहू आदि ग्रामीण जन उपस्थित थे।

      संपादक

प्रदीप गंजीर (छ.ग)

माें. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top