भूपेश सरकार ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए 2500रू बेरोजगारी भत्ते की शुरुआत सहारनीय - खेमराज विश्वकर्मा

Pradeep Ganjeer
0

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरूद:- पिछडा वर्ग जिला सचिव हेमराज विश्वकर्मा ने कहा भूपेश सरकार के द्वारा प्रदेश की जनता के हित में शुरू किए गए तमाम योजनाओं का विरोध करके भाजपा प्रदेश के विकास को बाधित करना चाहते हैं  हेमराज विश्वकर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए 2500 बेरोजगारी भत्ते की शुरुआत कर युवाओं को आर्थिक संबल और स्वावलम्बन प्रदान करने का काम किया है। 1अप्रैल को आवेदन के पहले ही दिन कई युवाओं को बेरोजगारी भत्ता प्राप्त हो चुका है जो दर्शाता है कि इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करना कितना सरल है। 

इस योजना के माध्यम से प्रदेश के युवा निश्चिंत होकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां कर पाएंगे, साथ ही सरकार द्वारा रोजगार सम्बन्धी ट्रेनिंग भी दी जाएगी। भूपेश सरकार ने शुरू से ही युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए कई महत्वपूर्ण काम किये है जिसका प्रतिफल है कि सरकार प्रदेश में 5 लाख युवाओं को रोजगार देने में सफल हुई है, साथ ही छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर पूरे देश में सबसे कम है। भूपेश सरकार के सर्वांगीण विकास की नीति के कारण प्रदेश में कोई भी वर्ग लाभान्वित होने से नहीं बचा है |


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top